फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर 50 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर 50 हजार उड़ाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। सिवानी मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालते समय दो युवक ने बिहार निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके खाते से पचास हजार तीन सौ रुपये निकलवा लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार निवासी दुर्गानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को सुबह नौ बजे अपने पैसे निकालने के लिए सिवानी मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम गया था। वहां पहुंचा तो दो युवक खड़े थे। वह अंदर गया और अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगा दिया। एटीएम कार्ड उसने गलती से उलटा डाल दिया था। इस पर अज्ञात युवक ने उससे कहा कि एटीएम कार्ड उलटा डाल दिया। यह बात कहकर अज्ञात ने एटीएम ले लिया और उसे बदल दिया। दुर्गानंद को उस समय पता नहीं चला। एटीएम से पैसे नहीं निकलने के कारण वह वापस घर आ गया। सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे के बीच दुर्गानंद के फोन में उसके खाते से पचास हजार तीन सौ रुपये निकलने के मैसेज आए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें