फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये पर गाड़ी कर चालक से छीने मोबाइल, नकदी और चेन, सिर में मारी गोली

विज्ञापन
लावारिस हालत में मिली प्रदीप की गाड़ी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। किराये पर गाड़ी लेकर चालक से मारपीट करने और सिर में गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से घायल चालक को परिजन पहले शहर के निजी अस्पताल, फिर हिसार के अस्पतालों में लिए घूमते रहे। युवक के सिर में गोली लगी है। वहीं उससे नकदी, मोबाइल और चेन भी छीनी गई है। पुलिस ने छीना-झपटी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामला बुधवार शाम का है।
विज्ञापन

पालुवास वासी युवक करीब 28 वर्षीय प्रदीप स्कोडा गाड़ी चलाता है। युवक के भाई और कोर्ट में मुंशी मुकेश ने बताया कि चार युवक बुधवार शाम करीब चार बजे किराये पर गाड़ी करके कोहाड़ गांव गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि कोहाड़ गांव में प्रदीप बेसुध हालत में पड़ा है। वहीं के ग्रामीणों ने प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी से प्रदीप को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वे पहले कदम अस्पताल और फिर हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। हिसार के निजी अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां भी पूरा इलाज नहीं मिला और हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
मुकेश व ममेरे भाई सोनू ने बताया कि प्रदीप के सिर में गोली लगी है। आरोपी युवकों ने प्रदीप के पांवों पर भी गंभीर चोट मारी है। प्रदीप बेसुध है। उसका मोबाइल, पर्स, अंगूठी, चेन भी छीन ली गई है। सूचना के बाद जूई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रदीप की हालत गंभीर होने के कारण उसके भाई मुकेश ने बयान दर्ज करवाए। घायल युवक को एक वर्ष की एक छोटी बेटी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
घायल प्रदीप काफी समय तक कोहाड़ गांव में अपनी गाड़ी के पास जमीन पर पड़ा तड़पता रहा। उसकी पहचान के लिए स्थानीय लोगों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। रात को उसकी पहचान हो सकी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।
वर्जन:::
पालुवास वासी युवक प्रदीप की गाड़ी किराये पर करके कोहाड़ गांव लाई गई थी। यहां उसके साथ मारपीट हुई है। घायल के भाई के बयान पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, छीना-झपटी का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- संजय कुमार, एएसआई जूई थाना

गांव कोहाड़ में बेसुध हालत में गाड़ी चालक प्रदीप।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें