फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के 5.19 फीसदी अभ्यर्थी ही हुए सफल, 94.81 फीसदी रहे निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को घोषित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम में भिवानी जिले की बात की जाए तो महज 5.19 फीसदी अभ्यर्थी ही पास हुए। 16155 अभ्यर्थियों ने तीनों लेवल की परीक्षा दी थी, जिसमें से महज 837 परीक्षार्थी ही पास हुए। सबसे अधिक लेवल एक में 6.61 फीसदी पास हुए तो लेवल दो में 4.77, लेवल तीन में 4.35 फीसदी पास हुए।
विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा में भिवानी जिले से लेवल एक (पीआरटी) के लिए 4769 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से महज 315 ही पास हुए। इसी तरह लेवल दो (टीजीटी) की परीक्षा में प्रविष्ठ हुए 6334 में से 302 और लेवल तीन (पीजीटी) की परीक्षा में प्रविष्ट हुए 5052 में से 220 परीक्षार्थी ही पास हुए। पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो लेवल एक के परिणाम में 3.79 प्रतिशत, लेवल दो के परिणाम में 5.23 और लेवल तीन के परिणाम में 0.67 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष का परिणाम
वर्ष लेवल एक लेवल दो लेवल तीन
2019 10.40 10.00 5.02
2020 6.61 4.77 4.35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें