फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर शिकंजा, 11 सैंपल लैब भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। त्योहारी सीजन में मिठाइयों और खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने ईशरवाल, सिंघानी और सिवानी कस्बों में छापेमारी की। टीम ने करीब आधा दर्जन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए खोया, बर्फी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन समेत अन्य खाद्य सामग्री के कुल 11 सैंपल लिए जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों और खाद्य वस्तुओं में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए विभाग विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि कोई भी दुकानदार मिलावटखोरी का जोखिम न उठाए।
छापेमारी की सूचना से मिठाई विक्रेताओं और किराना व्यापारियों में हड़कंप मच गया। डॉ. शर्मा ने कहा कि सभी दुकानदारों के पास मान्य लाइसेंस होना अनिवार्य है। आमजन से अपील की कि यदि किसी को मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री की शिकायत करनी हो तो वह विभाग के ऑनलाइन पोर्टल या टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें