फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेल के ठहराव के लिए माकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Wed, 19 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस रेलगाड़ी को भिवानी जंक्शन से चलाने की मांग करते माकपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भिवानी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जिला कमेटी ने मंगलवार को भिवानी रेल जंक्शन पर धरना दिया। उन्होंने हिसार और किसान एक्सप्रेस को पहले की तरह भिवानी जंक्शन से ही संचालित करने की मांग की। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने भी इस मांग का समर्थन किया। दोनों संगठनों ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल जयपुर के महाप्रबंधक अमिताभ को ज्ञापन भिजवाया।
विज्ञापन

माकपा के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, सचिव मंडल सदस्य कामरेड अनिल कुमार और करतार ग्रेवाल ने बताया कि हिसार एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस का संचालन भिवानी जंक्शन से नहीं किया जा रहा है। इस कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि शहर और गांव के 90 प्रतिशत लोग इसी जंक्शन से यात्रा करते हैं।
इस जंक्शन पर रेल यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए मूलभूत ढांचा बना है जबकि सिटी स्टेशन पर इस तरह का ढांचा बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होंगे। बड़ी और महत्वपूर्ण गाड़ियों के अभाव में वह बना बनाया ढांचा भी बर्बाद हो जाएगा। इसलिए दोनों गाड़ियों को पहले की तरह भिवानी जंक्शन से संचालन जारी रखा जाना चाहिए। अन्यथा जनहित प्रभावित होगा। सिटी स्टेशन पर भी इन दोनों गाड़ियों का ठहराव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ताकि सेक्टर 13 और 23 के निवासियों को भी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव रतन कुमार जिंदल और जिला प्रधान नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि 60 वर्ष से उपर आयु की महिलाओं, पुरुषों, दिव्यांगों और पत्रकारों को पहले की तरह टिकटों में छूट दी जाए। कोरोना काल में यह छूट बंद कर दी गई थी। धरने में माकपा नेता सुखदेव पालवास, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान, एडवोकेट संदीप भटेजा, मास्टर शेर सिंह, रामफल देशवाल, संतोष देशवाल, चंद्रभान नाहलिया, रतन कुमार जिंदल, सज्जन कुमार सिंगला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें