फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोरक्षा दल व भिवानी परिवार मैत्री संघ ने खंडित देव मूर्तियों का किया निष्पादन

विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन एवं निस्तारण अभियान में मौजूद गौरक्षा दल व भिवानी परिवार मैत्री संघ के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। गोरक्षा दल व भिवानी परिवार मैत्री संघ दिल्ली ने शहर के विभिन्न मंदिरों व नहरों के पास खंडित देव प्रतिमाओं को एकत्रित किया गया था। ताकि एक समुचित स्थान पर विसर्जन और निस्तारण किया जा सकें। इस अभियान के तहत बुधवार को गांव पालुवास की गोशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान हवन के उपरांत एक गड्ढे में विधिवत रूप से एकत्रित की गई खंडित देव मूर्तियों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जहरगिरि आश्रम के महंत डॉ. अशोक गिरि महाराज के सान्निध्य में किया गया।

महाराज ने गोरक्षा दल व भिवानी परिवार मैत्री संघ के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि खंडित देव मूर्ति विसर्जन एवं निस्तारण अभियान धार्मिक परंपराओं के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कदम है। हिंदू धर्म में खंडित मूर्तियों की पूजा नहीं की जाती। ऐसे में इनका विसर्जन या निस्तारण धार्मिक परंपराओं के पालन का प्रतीक है।
विज्ञापन


गोरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि खंडित देव मूर्तियों को इधर-उधर फेंक दिया जाता है, जो धार्मिक भावनाओं का अपमान है। ऐसे में उन्होंने भिवानी परिवार मैत्री संघ के प्रधान राजेश चेतन की प्रेरणा से एक विशेष अभियान की शुरुआत की थी। इस अवसर पर बाबा कैलाश गिरी, बाबा घनश्याम यति, बाबा शिव गिरी, नवनीत, भिवानी परिवार मैत्री संघ दिल्ली के एनआर जैन, पूजा बंसल, बुद्धदेव आर्य, विक्रम दोतानिया, सरपंच प्रतिनिधि पालुवास रणबीर फौजी, गोपी, अंकुर, आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें