फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सर्दी में नाक, कान व गले में बढ़ रहा संक्रमण

विज्ञापन
शहर में ​​स्थित नागरिक अस्पताल परिसर  भवन
विज्ञापन
भिवानी। सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम व गले में दर्द होने के साथ ही कानों में भी परेशानी आ रही है। मरीज कान में संक्रमण से भी परेशान हैं। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन ईएनटी विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीज बढ़ रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को कान में दर्द, कान से कम सुनना व नाक से पानी आने की समस्या देखी जा रही है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में औसतन 70 मरीज ऐसे आ रहे हैं जो कान, नाक व गला की बीमारियों से ग्रस्त हैं। इस बारे में जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शुभम महता ने बताया कि संक्रमण की वजह से कान, नाक व गले में समस्या आ जाती है। बुजुर्गों को ऐसे मौसम में ठंडी खाद्य सामग्री से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा कानों के साथ किसी प्रकार का घरेलू नुस्खा नहीं प्रयोग करना चाहिए। वहीं चिकित्सक भी मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

-

कान में संक्रमण के लक्षण

- कान से कम सुनाई देना।

- कान में पस का बनना।

- कान से पस का रिसाव शुरू होना।

- कान में दर्द होना।

-कान में खुजली होना

-

कैसे करें बचाव

- कानों में खुजली चलने पर नुकीली चीजों का प्रयोग न करें।

- चिकित्सक के परामर्श के बिना किसी प्रकार की दवा न डालें।

- कान में किसी प्रकार का घरेलू नुस्खे का प्रयोग न करें।

- कान में दर्द होने पर किसी प्रकार की सिकाई न करें।

-

सर्दी में खांसी, जुकाम के साथ ही कानों में भी परेशानी आ जाती है। इस कारण कानों में दर्द, कान से कम सुनाई देना जैसे लक्षण देखे जाते हैं। बुजुर्गों में कुछ ज्यादा ही परेशानी आ जाती है। इस कारण कानों में किसी प्रकार की परेशानी आने पर घरेलू नुस्खों का प्रयोग न करें। अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श के बाद ही उपचार शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. शुभम महता, ईएनटी रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें