फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गधे की मौत पर गोरक्षा दल ने दिया धरना, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
धरने पर बैठ नारेबाजी करते गोरक्षा दल के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। सिवानी में कथित पिटाई से घायल गधे की इलाज के दौरान मौत के मामले में गोरक्षा दल भिवानी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लघु सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संगठन ने आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गोरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार के अनुसार 27 सितंबर को गधे के साथ कथित क्रूरता के संबंध में सिवानी थाना में शिकायत दी गई थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद 27 से 29 सितंबर तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने थाना प्रभारी रिसाल सिंह के समक्ष मामला उठाया और बाद में डीएसपी सिवानी से भी शिकायत की। इसके बाद 30 सितंबर को पुलिस ने घायल गधे का मेडिकल करवाया और आरोपी को इलाज के लिए उसे हिसार ले जाने के लिए कहा।
परमार के मुताबिक इलाज के दौरान गधे की मौत हो गई। उनका आरोप है कि समय रहते कार्रवाई और उपचार होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। धरने पर बैठे संगठन के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की। परमार ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी और कथित लापरवाही पर कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। धरने में भीम भाटी, डॉ. कृष्ण वर्मा, बलदेव, हितेश गुजरानी, सावन, रवि, राहुल, अतुल और हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें