फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं : जेपी दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 12
विज्ञापन

सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं: जेपी दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहारू। कृषि एवं पशुपालन मंत्री व कोविड नियंत्रण के जिला भिवानी व दादरी के प्रभारी मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। किसी भी संक्रमित मरीज की ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, रेमडिसिवर इंजेक्शन और मेडिसन के अभाव में जान नहीं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में यह राजनीति करने का समय नहीं बल्कि आपस में मिलकर मानवता की सेवा करने का है, इसलिए सभी को मिलकर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित रोगियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा ले रहे थे। उन्होंने लोहारू की सीएचसी मे संचालित कोविड केंद्र का दौरा कर चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को केंद्र में सभी सुविधाएं अपडेट रखने का आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर ऑक्सीजन की उपलब्धता, एंबुलेंस सुविधा, कोविड जांच रिपोर्ट व कोरोना उपचार किट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। संक्रमित मरीज के लिए स्वास्थ्य संबंधी दवाई आदि किसी भी प्रकार की सुविधा अगर अस्पताल परिसर में उपलब्ध नहीं हो तो बाजार से खरीद लेना उक्त राशि मेरी निजी खर्च से उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 लाख रुपए की लागत से निजी खर्च से अमेरिका से ऑक्सीजन के 50 कंसंट्रेटर मंगवाए थे, वे पहुंच गए हैं। जरूरतमंद अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए जल्द भिजवा दिए जाएगे। जिला के किसी भी अस्पताल, सामुदायिक केंद्र तथा स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी है तो प्रशिक्षित स्टाफ को नियुक्त कर लिया जाए सरकार से स्वीकृति शीघ्र दिलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें