फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट: बार चुनावों में इस बार महिला चेहरे भी आएंगे सामने

Thu, 19 Dec 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
प्रिया लेघां।
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 28 फरवरी को होंगे। इस बार बार चुनावों में महिला चेहरे भी दिखाई देंगे। हालांकि वर्तमान बार में कोषाध्यक्ष ने भी इस चुनाव में सचिव पद पर अपनी ताल ठोकने की तैयारी कर दी है। जबकि जीत की हैट्रिक लगाने वाले वर्तमान में बार प्रधान लगातार चौथी बार चुनाव में भाग्य आजमा सकते हैं। इस बार चुनावी मैदान में काफी नए चेहरे भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन

दरअसल, 28 फरवरी को होने वाले बार चुनावों में 10 जनवरी से ही सूची अपडेट किए जाने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बार चुनाव में सात पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर और लाइब्रेरियन शामिल हैं।
भिवानी बार चुनावों में सबसे अधिक मत हासिल करने का खिताब अपने नाम कर चुकी एडवोकेट प्रिया लेघां भी इस बार सचिव पद की तैयारी कर रही है। प्रिया लेघां ने भिवानी बार में कोषाध्यक्ष चुनाव में 716 मत प्राप्त किए थे। वहीं भिवानी जिला बार में 2850 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, इसमें करीब ढाई सौ से अधिक महिला अधिवक्ता भी अपनी भागेदारी निभा रही हैं।
विज्ञापन

वर्तमान बार में लाइब्रेरियन और कोषाध्यक्ष महिला हैं। बार चुनावों में महिलाओं की सक्रिय भागेदारी बढ़ाने के लिए महिला अधिवक्ताओं के अन्य पदों पर भी नामांकन दाखिल होने की संभावना है। एडवोकेट प्रिया लेघां ने बताया कि वह इस बार सचिव पद का चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। इसके लिए वह काफी समय से सक्रियता से काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें