लोहारू। नगर पालिका लोहारू के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि नगर पालिका के अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के चुनाव की मतगणना 12 मार्च को सुबह 8 बजे से की जाएगी। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग मतगणना के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना का कार्य रानी झांसी लक्ष्मी बाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के हाॅल में की जाएगी।
एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि वार्ड पार्षद और चेयरमैन की दो-दो राउंड की मतगणना होगी। लोहारू के नगर पालिका के वार्ड पार्षद के लिए मतों की गणना दौरान में सात टेबल लगाए गए हैं। सर्वप्रथम वार्ड पार्षद की मतगणना की जाएगी। इसके बाद नगर पालिका के अध्यक्ष के मतों की गणना की जाएगी। चेयरमैन के मतों की गणना के लिए भी सात टेबल लगाए गए है।
मतगणना प्रक्रिया में जुटे अधिकारी व कर्मचारी की एंट्री भी सुबह 7 बजे और मतगणना एजेंटों की एंट्री भी 12 मार्च को सुबह 7 बजे होंगी। एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि मतगणना की रिहर्सल 10 मार्च को रानी झांसी लक्ष्मी बाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के हाल में होगी।