फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचएसवीपी के क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पार्षदों ने सौंपा एस्टेट ऑफिसर को ज्ञापन

Wed, 05 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एचएसवीपी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पार्षदों ने एस्टेट ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर परिषद पार्षद संदीप यादव व सुभाष तंवर ने मांगपत्र में बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सिटी सेंटर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। सिनेमा हॉल के समक्ष से निकलने वाला मार्ग की हालत दयनीय है। यहां से वाहन चालकों से हादसे का डर बना रहता है। सड़क में बने गड्ढों की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक यहां पर गिर कर जख्मी हो रहे है।
इस पर अधिकारी ने जल्द ही रोड की मरम्मत करवाए जाने का भरोसा दिलाया। इनके अलावा पार्षदों ने उक्त मार्ग के पास लोगों की ओर से अवैध रूप से कचरा डंपिंग प्वाइंट बनाए जाने की भी शिकायत की। इसी तरह पार्षदों ने सिटी सेंटर में सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाने, हुडा पार्क की मरम्मत तथा पार्क में चौकीदार लगाए जाने की मांग की। इस पर अधिकारी ने उनकी मांगों को जल्द पूरा करवाए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने अधिकारी को बताया कि ग्रीन बेल्टों की सफाई न होने से हरियाली गायब होती जा रही है। लोग ग्रीन बेल्ट में कचरा आदि डाल रहे है। जिससे शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। अधिकारी ने जल्द ही ग्रीन बेल्ट व अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें