फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलिक शोध से समस्याओं के समाधान में अपना योगदान दें : प्रो. गीता भट्ट

Wed, 05 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. गीता भट्ट ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिजिक्स के मौलिक शोध से समस्याओं के समाधान में अपना योगदान दें। कुलपति प्रो. धर्माणी ने कहा कि हम विज्ञान और शोध परंपरा में भारतीय दृष्टि को समाहित करते हुए अपने मौलिक अनुसंधानों में आगे बढ़ें। उन्होंने कार्यशाला को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। वहीं इस दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे तकनीकी सत्र में प्रो. पीके आहलूवालिया ने क्वांटम मैकेनिज्म पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया।
इस कार्यशाला में प्रो. एनएल शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं वीवी सत्यनारायण, आईयूएसी, नई दिल्ली ने एक्सपेरिमेंटल किट द्वारा लैब में छात्रों के साथ कई प्रकार के फिजिक्स के प्रयोगों को किया। कार्यकारी कुलसचिव डॉ. राहुल त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर प्रो. संजीव कुमार, प्रो. ललिता गुप्ता, सहित विभाग के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें