केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के पैतृक गांव बापोड़ा में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया है। बीते 15 दिनों में गांव के 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से चार लोगों की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की है। बाकी लोगों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं गांव में 30 लोग फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं, जिनका उपचार चल रहा है। रविवार को डीसी जयबीर सिंह आर्य ने आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया। वहां पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
पिछले 15 दिन में गांव में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें से चार लोग कोरोना संक्रमित थे। फिलहाल गांव में 30 लोगों को कोरोना संक्रमण है। गांव में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। डीसी साहब ने आश्वासन दिया है कि वहां पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कोरोना को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल है। सब एहतियात बरत रहे हैं। -नरेश तंवर, सरपंच, बापोड़ा।