फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आए निर्देश के बाद बिना तैयारी 233 कर्मियों को लगाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को होने वाले वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों में जुटे थे कि सोमवार दोपहर मुख्यालय से आए फोन के बाद हड़कंप मच गया। फोन पर अधिकारियों ने सोमवार को ही वैक्सीन के निर्देश दिए। जिसके बाद आनन-फानन में बिना तैयारी ही अधिकारी वैक्सीनेशन में जुट गए।
विज्ञापन

पहले सामान्य अस्पताल में बनाए वार रूम में वैक्सीनेशन शुरू की। इसके बाद लोहारू सीएचसी, बहल पीएचसी में वैक्सीनेशन हुई। वीडियो कान्फ्रेंस के बाद सिविल सर्जन लौटीं तो निजी अस्पताल कदम में भी वैक्सीनेशन शुरू किया गया। सोमवार को 233 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। साथ ही मंगलवार के लिए शेड्यूल बनाया गया। मंगलवार को जिले में आठ जगह वैक्सीनेशन किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई थी। पहले दिन 190 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई थी। अब विभाग मंगलवार को तीन जगह वैक्सीन की तैयारी कर रहा था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे मुख्यालय से सोमवार को ही वैक्सीनेशन अभियान चलाने के निर्देश हुए। जिसके बाद आनन-फानन में व्यवस्थाएं शुरू की गई। विभाग जिन कर्मचारियों की शुक्रवार को वैक्सीनेशन की तैयारी कर रहा था, उन्हें फोन करके बुलाया गया। प्राइवेट चिकित्सकों को भी वैक्सीनेशन के लिए बुलाया गया। शाम तक वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कहां कितनों को लगी वैक्सीन
केंद्र कर्मचारी
सामान्य अस्पताल 71
कदम अस्पताल 40
सीएचसी लोहारू 22
पीएचसी बहल 100
आज आठ जगह 800 कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन
मंगलवार को जिले में आठ जगह 800 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अचानक आए शेड्यूल में बदलाव के बावजूद स्वास्थ्य कर्मचारी देर शाम तक चयनित कर्मचारियों को वैक्सीनेशन की सूचना देने, मैसेज भेजने में लगे रहे।
यहां लगेगी वैक्सीन
- सामान्य अस्पताल
- केएम स्कूल
- सीएचसी लोहारू
- सीएचसी धनाना
- सीएचसी जमालपुर
- तोशाम अस्पताल
- सिवानी
- पीएचसी जूई
वर्जन-
हमने पहले सोमवार को वैक्सीनेशन के लिए आवेदन किया था मगर साइट नहीं चल रही थी। मंगलवार को प्लान बनाया। सोमवार को अचानक से आए आदेश के बाद वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें