फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी में दिखे कोरोना के लक्षण, अस्पताल में किया भर्ती, जांच के लिए सेंपल भेजे लैब

विज्ञापन
घर में कोई न आए इसको लेकर गेट पर बांधी चुन्नी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस को लेकर रविवार को भी हड़कंप मच गया जब तोशाम क्षेत्र के पति-पत्नी में कोरोना वायरस के लक्षण मिले। दोनों को उपचार के लिए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। अब 24 घंटे में रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

वहीं सांगा गांव के ट्रक चालक कोरोना संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक भिवानी स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे हैं, जिनमें से चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि दो रिपोर्ट बाकी है। वहीं विदेशों से आए यात्रियों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। कोरोना वायरस का भले ही भिवानी में अब तक कोई पॉजिटिव मरीज न आए हो मगर स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।
तोशाम क्षेत्र के पति-पत्नी 21 मार्च को वियतनाम से आए थे और उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया था। शनिवार को दोनों की तबीयत खराब हुई तो रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। दोनों को अस्पताल लाया गया और उपचार के लिए आईसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

161 यात्रियों पर रखी जा रही निगरानी
451 यात्रियों की लिस्ट अब तक स्वास्थ्य विभाग के पास मुख्यालय से आई है, जो विदेशों से अब तक भिवानी आए है। इनमें 276 की पहचान हो चुकी है। 145 यात्री ऐसे है, जो 28 दिन निगरानी में रह चुके है और पूरी तरह स्वस्थ हैं। 112 को निगरानी में रखा गया है। 46 को होम क्वारंटीन, तीन को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। 52 ऐसे थे, जो पूरे जिलों या प्रदेशों से थे और वापस आ चुके हैं।
पुलिस दिखी अलर्ट, रस्सियां बांध नेशनल हाईवे किया बंद
रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम भी अलर्ट दिखी और थोड़ी सख्ती भी दिखाई गई। नेशनल हाईवे को बस स्टैंड और हुन्नामल की प्याऊ के पास रस्सियां बांधकर बंद कर दिया। केवल उन लोगों को यहां से जाने दिया जा रहा था, जो वाजिब कारण बता रहे थे। शहर में भी पुलिस थोड़ा सख्त दिखी और मुख्य मार्गों पर लगे नाकों पर गहनता से पूछताछ कर अधिकतर को समझाकर वापस भेजा गया।
कोरोना संदिग्ध की पीजीआई में मौत
कोरोना वायरस संदिग्ध सांगा गांव के ट्रक ड्राइवर की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 32 वर्षीय युवक की कोरोनो वायरस की रिपोर्ट निगेटिव रही। युवक अविवाहित था। सरपंच पति राजेश कुमार ने बताया कि उसके फेफड़े बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। उसे टीबी व अन्य बीमारियां थी। जिसे सामान्य अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें