फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित किरावड़ की महिला ने तोड़ा दम, जिले में 13वीं मौत

विज्ञापन
घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जिले में कोरोना पॉजिटिव 13वें मरीज ने दम तोड़ दिया है। यह किरावड़ गांव की 63 वर्षीय महिला है। जिसे छाती में दर्द के बाद पहले तोशाम और फिर हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोविड-19 नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को 31 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1544 के करीब पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 321 है। 1209 ठीक हो चुके हैं। वीरवार को भी 800 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
कोरोना वायरस कितना गंभीर होता जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 15 दिन में 566 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके है। साथ ही पांच कोरोना पॉजिटिव ने अपनी जान भी गंवाई। हालांकि सभी मरने वाले किसी ने किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। बुधवार रात को दम तोडने वाली किरावड़ गांव की 63 वर्षीय महिला को भी उच्च रक्तचाप और शूगर की बीमारी थी। महिला को 30 अगस्त को अचानक छाती में दर्द उठा। जिसके बाद महिला को उपचार के तोशाम के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां कोरोना टेस्ट भी किया गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 31 को महिला को एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां दो सितंबर की रात करीब 10 बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। महिला की जानकारी लेने के साथ-साथ संपर्क में आए लोगों, आस-पड़ोस के लोगों के सैंपल जांच के लिए लेकर लैब भेजे गए।
विज्ञापन

31 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, 35 हुए ठीक
भिवानी जिले में वीरवार को 31 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 4 जैन चौक, 1 गांव पपोसा से तीन-तीन बाबा नगर, कृष्णा कॉलोनी से तीन-तीन, गांव पपोसा से एक है।
- एक ही परिवार के चार मिले पॉजिटिव : जैन चौक क्षेत्र से एक ही परिवार के चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 59 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय उसकी पत्नी, 23 वर्षीय व 20 वर्षीय युवतियां है। व्यक्ति की घंटाघर चौक के पास इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है जबकि दोनों युवतियां पढ़ती है। ये सभी पॉजिटिव के संपर्क में आए है।
- बैंक ऑफ इंडिया का क्लर्क मिला पॉजिटिव : गांव पपोसा से 30 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो कि बैंक ऑफ इंडिया घंटाघर में क्लर्क है। यह प्रतिदिन पपोसा से भिवानी आता-जाता है।
- बाबा नगर में तीन पॉजिटिव : बाबा नगर भिवानी से तीन पॉजिटिव आए है। जिनमें 15 वर्षीय लडक़ी जो कि विद्यार्थी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है। पॉजिटिव मिला 42 वर्षीय व्यक्ति सरकारी स्कूल तालू में हिंदी अध्यापक है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। 42 वर्षीय महिला गृहिणी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई है।
- कृष्णा कॉलोनी में तीन और मिले पॉजिटिव: बुधवार को कृष्णा कॉलोनी के 12 पॉजिटिव मिले थे। वीरवार को भी तीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 48 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय उसकी पत्नी और 18 वर्षीय उसकी बेटी है।
वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। वीरवार को 11 नए केस सामने आए है तो 35 ठीक हुए है। अब जिले में 302 एक्टिव केस हैं। 1209 ठीक हो चुके हैं।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। यह 13वीं मौत है। किरावड़ गांव की 63 वर्षीय महिला ने हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार रात को दम तोड़ा है। लापरवाही में कोरोना फैल रहा है। हमें सावधानी रखने की जरूरत है। लोग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहे और मास्क अवश्य लगाए।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर कोविड-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें