फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
युवक का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत की सूचना आई है। जिसके बाद जिले में मरने वाले कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढक़र 133 तक पहुंच गया है। वहीं 23 नए कोरोना पॉजिटिव आए है। अब जिले में 6091 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। जिनमें एक्टिव केस 154 है। मंगलवार को भी 2244 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण बीमार और बुजुर्गों के लिए घातक साबित होता रहा है। हिसार से मंगलवार को तीन और की मौत की सूचना आई। इनमें एक बुजुर्ग महिला है तो दो बीमार।
कैंसर पीड़ित ने तोड़ा दम
गिगनाऊ वासी 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया है। उनका 2018 में कैंसर का ऑपरेशन हुआ था और अभी भी दिल्ली में दवा चल रही थी। उन्होंने चार दिसंबर को सीएचसी लोहारू में सैंपल टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें भिवानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आठ दिसंबर को तबीयत खराब होने पर उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां 15 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। कोविड-19 नियमानुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कलाली की महिला ने तोड़ा दम
पिछले काफी समय से बीमार चल रही कलाली गांव की महिला ने सोमवार दोपहर को दम तोड़ दिया। उन्हें आठ दिसंबर को हिसार के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 14 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया।
सिवानी की बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
सिवानी क्षेत्र के गांव गुढा की 75 वर्षीय महिला भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। वह लंबे समय से पेट संबंधित बीमारी से परेशान थी। अब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद पांच दिसंबर को सिवानी के एक ही निजी अस्पताल में जांच करवाई। जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 14 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया।
वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। चेहरे पर मास्क लगाए और बाजारों में सामुदायिक दूरी रखें। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहे।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें