भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी हो रहा है। शनिवार को चार नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव की मौत की भी सूचना है। अब जिले में 6305 पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से 6147 ठीक हो चुके हैं और 15 एक्टिव केस हं। वहीं मृतकों का आंकड़ा 143 तक पहुंच गया है। शनिवार को भी 476 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
कोरोना पॉजिटिव की मौत का नया मामला लोहारू क्षेत्र के गांव पाजू का है। जहां 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। बुजुर्ग की मौत सात जनवरी को हुई और अब सूचना पोर्टल से भेजी गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मृतक के घर पहुंची। जहां परिजनों ने बताया कि मृतक को 2016 से हार्ट की समस्या थी। दो जनवरी को समस्या होने पर हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हुई। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि लोग अभी भी कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। सावधानी रखें।