फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना संक्रमण से 79 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
बुजुर्ग महिला का कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब नया बाजार के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह जिले में 52वीं मौत है। कोविड-19 नियमानुसार मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं शनिवार को 28 नए संक्रमित सामने आए। इसके बाद मरीजों का आंकड़ा 3509 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 227 हैं।
विज्ञापन

नया बाजार क्षेत्र के 79 वर्षीय बुजुर्ग की 28 सितंबर को तबीयत बिगड़ी। इसके बाद 29 सितंबर को उन्हें शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां से अगले दिन डिस्चार्ज हुए। एक अक्तूबर को उन्हें शहर के एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां से परिजन उन्हें हिसार जिले के एक निजी अस्पताल लेकर गए। चार अक्तूबर को उनका टेस्ट किया गया। पांच अक्तूबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को उपचार के दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मृतक के घर पहुंची और संपर्क में आए परिजनों के सैंपल लेकर पीजीआई रोहतक भेजे गए।
30 ने दी कोरोना को मात
वहीं शनिवार को 30 ने कोरोना को मात भी दी। अब तक जिले में 3230 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। शनिवार को 500 नए सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि नए मिले 28 मरीजों में तोशाम से चार, लोहारू से आठ, एसबीआई सिवानी से भी कोरोना पॉजिटिव, गांव किरावड़, बवानीखेड़ा, चांग, भारत नगर, सीआईए भिवानी से एक-एक कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें