फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित के घर पर नोटिस चस्पाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को भी 24 नए केस सामने आए। जो कि तोशाम, बवानी खेड़ा, अलखपुरा, सेक्टर-13, मनान पाना, लक्ष्मी नगर आदि से से है। अब तक जिले में कुल 2815 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिसमें से 2531 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 248 एक्टिव केस हैं। वीरवार को 750 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं जिले में वीरवार को 68 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादयान ने बताया कि वीरवार को पॉजिटिव आए केसों में तोशाम से 71 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि भिवानी अस्पताल में आइसोलेशन में है। बवानी खेड़ा से 52 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि सरकारी स्कूल अलखपुरा में लेक्चरार के पद पर कार्यरत है। वह बवानी खेड़ा से अलखपुरा प्रतिदिन आता-जाता है। एक सरकारी स्कूल गांव अलखपुरा से 39 वर्षीय व्यक्ति है, जो हांसी से है। सेक्टर-13 से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला है, जो कि घर पर ही रहती है। वह सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में 30 सितंबर से दाखिल है। मनान पाना से 42 वर्षीय व्यक्ति है, जिसकी पुरानी अनाज मंडी भिवानी में तंबाकू की दुकान है। लक्ष्मी नगर से 28 वर्षीय व्यक्ति है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने लोगों को सावधानी रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साबुन से बार-बार हाथ धोने चाहिए और मास्क अवश्य लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें