फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नए केसों के साथ पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 105

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित के घर के बाहर पोस्टर चस्पा करती कोविड-19 टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें और बढ़ गई। शनिवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। लगातार दूसरे दिन दो महिलाओं व एक बच्चे सहित पांच केस भिवानी शहर और दो केस सुई और झांझड़ा में सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि अब जिले में एक्टिव केस 56 हो गए। जबकि शनिवार को चार लोग ठीक हो गए। वहीं, अभी तक जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 105 पहुंच गया है। इसमें से 49 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सामने आए सात नए कोरोना पॉजिटिव केस में 26 वर्ष का सुई गांव से है जो कि गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। यह युवक 20 मार्च को भिवानी आया था और तभी से यही था। इसको छह जून को बुखार की शिकायत हुई थी, जिसके बाद आठ जून को गुरुग्राम में अपना सामान लेने गया था और उसी दिन वापस भिवानी आ गया था। इसने 12 जून को टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट अब आई है। इसी तरह 49 वर्ष का बीटीएम चौक से है, जो पहले पॉजिटिव के संपर्क में था। इसी तरह 37 वर्ष का जगत कॉलोनी वासी व्यक्ति और इसी कॉलोनी का पांच साल का बच्चा भी पहले पॉजिटिव आ चुके व्यक्ति के संपर्क में आया था। 25 वर्ष युवक का झांझरा टोडा लोहारू निवासी जो कि दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करता है। वह 12 जून को भिवानी आया था और उसी दिन टेस्ट करवाया था। पतराम गेट क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला आर्किटेक्ट है जो दिल्ली में छह जून को मीटिंग में गई थी। जिसको 10 जून को बुखार की शिकायत हुई थी। उसने अपना टेस्ट कराया था। वहीं दादरी गेट क्षेत्र वासी 27 वर्षीय महिला दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। वह कुछ दिन पहले ही भिवानी आई थी।
जिले में शुक्रवार को 14 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसके अलावा एक सिवानी क्षेत्र का केस था, इस लिहाज से 15 केस एक ही दिन में सामने आए थे। वहीं अब कोरोना पॉजिटिव का दोबारा सैंपल लेने की जरूरत नहीं है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले से कुल 4866 सैंपल रोहतक जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। शनिवार को जिले से 100 सैंपल लिए गए। जिले में फिलहाल कोरोना एक्टिव केस 56 हो गए हैं। जबकि चार लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना पॉजिटिव का दोबारा सैंपल लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुख्यालय से नए आदेश प्राप्त हुए है, अब किसी भी कोरोना पॉजिटिव का दोबारा सैंपल लेने की आवश्यकता नहीं है। 10 दिन उपरांत सिर्फ मरीज घर पर रहकर भी अपनी देखभाल कर सकता है। शनिवार को 100 सैंपल लिए गए हैं, शुक्रवार तक भेजे गए सैंपलों में से 25 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब जिला में 56 एक्टिव केस है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले से कुल 4866 सैंपल रोहतक भेजे जा चुके हैं। वही विभाग की टीमों द्वारा सभी जगह सर्वे किया जा रहा है।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन भिवानी
----------------------
दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है युवक
लोहारू। लोहारू खंड के गांव झांझड़ा का एक केस पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। कोरोना संक्रमित मिला युवक दिल्ली में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। वह कुछ दिन पूर्व ही अपने गांव आया था। इस दौरान उसकी तबीयत ठीक नहीं होने पर युवक ने भिवानी जाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में उक्त युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। भिवानी से लोहारू सीएचसी में इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से हरकत में आ गया। बताया जाता है उक्त युवक जब से घर आया है तब अपने घर पर क्वारंटीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें