फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 95 मरीज हुए स्वस्थ, 61 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना की तीसरी लहर का संक्रमण अब कम हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 95 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि 61 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में मिलने वाले संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3632 हो गया है, जिनमें से 3350 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 10 मरीजों की मौत हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 272 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से शहरी क्षेत्र में 72 और ग्रामीण क्षेत्र में 200 मरीज हैं। वहीं सक्रिय मरीजों में से 247 को होम आइसोलेट किया हुआ है, जबकि 25 मरीज अस्पतालों में दाखिल है। शुक्रवार को कोरोना जांच के 1550 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट शनिवार सुबह तक आएगी। वहीं जिले के 1389 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

जिले में 2076 लाभार्थियों को लगाई वैक्सीन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। जिलेभर में शुक्रवार को 2076 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है, जिनमें से 1645 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 431 को बूस्टर डोज लगाई है। इनमें से स्वास्थ्यकर्मियों को तीन, फ्रंट लाइन वर्कर को छह, 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को 702 डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 995 डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 167 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 203 डोज लगाई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अबतक 849199 को पहली और 743396 को दूसरी डोज लगाई है, जबकि 5597 को बूस्टर डोज लगाई है। संवाद
वर्जन:
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान जारी है। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। जिले में कोरोना के मामले बेशक कम हुए हो मगर अभी खतरा टला रही है तो ऐसे में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें