फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए दंपत्ति और प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पर टिकी स्वास्थ्य विभाग की निगाहें

विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की 17 मई को मुंबई से लौटे पोहकरवास के दंपती और एक प्रवासी मजदूर की सैंपल रिपोर्ट पर निगाहें टिकी हैं। देर रात तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। वहीं बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 89 सैंपल लिए, जिनमें से 83 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए और छह की रैपिड किट से जांच की। अभी भी पहले भेजे सैंपलों में161 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चरखी दादरी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए केस सामने आए थे। एक पॉजिटिव मरीज मुंबई से आया था। उसके साथ ही भिवानी के गांव पोहकरवास से भी एक दंपती आया था। ये 17 को भिवानी आए। दादरी वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पोहकरवास के दंपती को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल लेकर आई और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। उनके सैंपल पीजीआई भेजे गए हैं। वहीं महम रोड स्थित आश्रम से लाए गए प्रवासी मजदूर को भी बुखार और गले में दिक्कत है। अब इनकी रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी है।
इधर, स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार तक विद्यानगर कंटेनमेंट जोन के 3136 घरों के 14622 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। वहीं जिलेभर से 89 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें से 83 सैंपल पीजीआई रोहतक भिजवाए गए। छह सैंपल की जांच रैपिड किट से की गई, जो निगेटिव रही। डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 11 लोगों को रखा गया है। उन्होंने जिले वासियों से आह्वान किया कि अगर किसी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क करें। अगर फिर भी किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस से संबंधित कोई जानकारी लेनी है तो वह सिर्फ विभाग की ओर से बनाए कॉल सेंटर 01664-242130, 9050397313 और हेल्पलाइन नंबर 7027847102, 108 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें