फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सीमा पर सूरत से पहुंचे 27 लोगों को पुलिस टीम ने रोका

विज्ञापन
पुलिस नाके पर सूरत से आए यात्रियों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
गुजरात राज्य के सूरत शहर से बसों में सवार होकर पहुंचे 27 यात्रियों को ढाणी रहीमपुर के नजदीक हरियाणा पुलिस नाके पर पुलिस ने रोक लिया। ये सभी यात्री हरियाणा के विभिन्न जिलों के रहने वाले थे और गुजरात राज्य के सूरत शहर से बस में सवार होकर राजस्थान के निकटवर्ती सूरजगढ़ कस्बे में पहुंचे थे। सभी यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग कर उन्हें उनके निवास स्थान की ओर रवाना कर दिया गया। ये इन लोगों में रेवाड़ी के चार, भिवानी के 16, चरखी दादरी के तीन, हिसार के तीन और जींद का एक यात्री शामिल था।
विज्ञापन

गुजरात राज्य के सूरत से हरियाणा और राजस्थान के लोगों की दो बसें राजस्थान के सूरजगढ़ कस्बे में पहुंची थी। इस दौरान हरियाणा के सभी 27 लोगों को हरियाणा राजस्थान की सीमा के पास छोड़कर यह बस वापस रवाना हो गई। सीमा पर लगे पुलिस नाके ने इन सभी यात्रियों को रोक लिया और उनकी स्क्रीनिंग कराकर अन्य वाहनों के माध्यम से उनके जिलों की ओर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें