फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों जमातियों के गांव में 90 लोगों के सैंपल लिए, 24 घंटे में आएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मानहेरू और संडवा गांव से मिले दो जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग इन गांवों के एक-एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच करा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन गांवों में खांसी-जुकाम, बुखार, गले में दर्द और सांस लेने में तकलीफ वाले 90 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे। इनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि संडवा और मानहेरू गांव से एक-एक पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। दोनों ही जमाती है और दिल्ली में हुई मरकज में शामिल होकर लौटे थे। ये जमाती दिल्ली से आने के बाद अपने गांव ही नहीं बल्कि अन्य गांवों में भी घूमते रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों के गांव में एक-एक ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच में जुटा है। अब उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को दोनों गांवों से करीब 90 सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे है। इनमें किसी को खांसी-जुकाम था तो किसी को बुखार, गले में दर्द और सांस लेने में तकलीफ।
विज्ञापन

मानहेरू और संडवा गांव से 90 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। मंगलवार को भेजे एक सैंपल की रिपोर्ट भी लंबित है। इन सैंपल की रिपोर्ट 24 तक आएगी।
-डॉ. राजेश कुमार, नोडल ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें