फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट : शिक्षक के संपर्क में आई 16 वर्षीय किशोरी में दिखे कोरोना के लक्षण, आइसोलेशन वार्ड में की गई भर्ती

विज्ञापन
Corona alert: symptoms of corona seen in 16-year-old teenager in contact with teacher, admitted in isolation ward - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
मैं घर से ही नहीं निकला कहने वाला कोरोना पॉजिटिव शिक्षक बहल के भी विभिन्न गांवों में गया था। बैराण गांव में उसने अपनी पहचान वाले एक घर में खाना खाया था। जहां 16 वर्षीय किशोरी में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए है। किशोरी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है वहीं उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। इसके अलावा अपने बेटे को रोहतक गेट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया था। अस्पताल के डॉक्टर सहित 17 स्टाफ सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। शिक्षक के संपर्क में आने वाले 40 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विद्यानगर वासी शिक्षक और उसके एक बेटा व बेटी की रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिला प्रशासन ने विद्यानगर, इसके साथ लगती कीर्ति नगर, नई बस्ती, विकास नगर कॉलोनी को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। शिक्षक से पहले इसी कॉलोनी के बीएसएफ जवान की दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आए जाने के बाद शिक्षक ने चिकित्सकों को बताया था कि वह घर पर ही रहा है और कहीं नहीं गया। पहले दिन चिकित्सकों व पुलिस को गुमराह करने वाले शिक्षक के बारे में अब सच्चाई सामने आ रही है। हालांकि बाद में कुछ के बारे में शिक्षक ने स्वयं बताया। 21 दिन के दौरान वह भिवानी ही नहीं बैराण, मुंगल बड़दू गांव में भी लोगों के संपर्क में आया है।
बैराण गांव में एक परिचित के घर उसने खाना खाया था। जहां उसकी बेटी की ही सहपाठी 16 वर्षीय किशोरी में कोरोना के लक्षण पाए गए है। उसे खांसी और गले में दर्द की शिकायत है। जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है वहीं किशोरी को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। किशोरी के अलावा उसके परिवार के छह लोगों के सैंपल लेकर पीजीआई रोहतक जांच के लिए भेजे गए है। वह बैराण गांव से 29 अप्रैल को दो घरों से घी लेकर आया था वहीं गांव के दो युवक सात मई को उनके घर गेहूं लेकर आए थे।
विज्ञापन

चिकित्सक समेत 17 स्टाफ सदस्यों के लिए सैंपल
शिक्षक छह मई को अपने 11 वर्षीय बेटे को इलाज के लिए रोहतक गेट स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट चिकित्सक सहित 17 स्टाफ सदस्यों व अन्य के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे है। इनके अलावा मुंढाल गांव के, दूध विक्रेता सहित उसके परिवार के चार सदस्यों, एक नाई का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
23 टीमों ने 1454 घरों में 7113 का जांचा स्वास्थ्य, 27 सैंपल लिए
विद्या नगर क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1454 घरों के 7113 व्यक्तियों की स्क्रीनिगं की। 27 व्यक्तियों के सैंपल लेकर पीजीआई रोहतक भिजवाए गए। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि विद्या नगर व उसके आस-पास का विकास नगर, कीर्ति नगर तथा नई बस्ती को कंटेंमेंट जोन बनाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 टीमें गठित करके इन सभी एरिया के घरों में जाकर सभी व्यक्तियों की जांच करने के लिए भेजी गई। इन टीमों ने मंगलवार को 1454 घरश्ं के 7113 व्यक्तियों की स्क्रीनिगं की गई है। मंगलवार को जिला भिवानी से 28 सैंपल लिए गए, जिनमें से 27 सैंपल पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। एक सैंपल रैपिड किट से जांचा, जिसकी निगेटिव रही। अब तक 1198 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी आईसोलेशन वार्ड में 14 व्यक्तियों को रखा गया है। अब तक 497 ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है। सोमवार तक भेजे गए सैंपल में से 132 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
शिक्षक के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे है। शिक्षक के संपर्क में आई 16 वर्षीय किशोरी जो कि शिक्षक की बेटी की सहपाठी है, को खांसी और गले में दर्द के कारण आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा संपर्क में आए अन्य लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।
डॉ. राजेश कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर, स्वास्थ्य विभाग
लोगों को स्वयं जागरूक होना चाहिए और जो भी लोग पॉजिटिव पाए गए शिक्षक के संपर्क में आए है,उन्हें अपना टेस्ट कराना चाहिए। ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। साथ ही लोगों को जहां तक संभव हो, घर से नहीं निकलना चाहिए और मजबूरी में निकलना पड़े तो मास्क पहनकर निकलना चाहिए। घर से निकलने से पहले और आने पर सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीभगवान, इंचार्ज कोविड 19 सिक्योरिटी टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें