भिवानी। कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ अब म्यूकोरमाइकोसिस फंगस यानी ब्लैक फंगस का भी खतरा मंडराने लगा है। यह कमजोर इम्यूनिटी वालों को निशाना बनाता है। हालांकि अभी तक भिवानी में ब्लैक फंगस का कोई केस सामने नहीं आया है मगर पड़ोसी जिलों हिसार, रोहतक में आने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि यह एंटी फंगल इंफेक्शन है और इसका इलाज संभव है, लोग घबराए नहीं।
कोरोना के बाद अब म्यूकोरमाइकोसिस फंगस कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए खतरा बना हुआ है। हरियाणा में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस का इन्फेक्शन देखा जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बहुत रेयर इन्फेक्शन है, लेकिन अभी इसके मामले पहले की तुलना में बढ़ गए हैं। नाक से शुरू होने वाला यह फंगस इंफेक्शन आंख और ब्रेन तक पहुंच जाता है और जानलेवा भी हो सकता है। डॉक्टर इसके बढ़ने की वजह अभी स्टेरॉइड्स के बहुत ज्यादा इस्तेमाल को भी मान रहे हैं। हालांकि राहत भरी खबर है कि भिवानी जिले में अभी ऐसा कोई केस नहीं है।
वर्जन:::
ब्लैक फंगस एक फंगल इंफेक्शन है और एंटी फंगल ट्रीटमेंट पहले भी दिया जाता रहा है। इसमें ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। फिजिशियन हमारे पास हैं, जो इसका इलाज करने में सक्षम हैं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
--------