फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम में पांच अगस्त को खंड स्तरीय प्रदर्शन करेंगे निर्माण मजदूर, पोर्टल बंदी पर जताया रोष

Fri, 01 Aug 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। निर्माण मजदूरों ने आरोप लगाया है कि हरियाणा भवन निर्माण कामगार बोर्ड ने भ्रष्टाचार का हवाला देकर ऑनलाइन पोर्टल को बंद कर दिया है जिससे न केवल मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं ठप हो गई हैं बल्कि नए पंजीकरण भी रुक गए हैं। इस मुद्दे को लेकर आगामी 5 अगस्त को तोशाम में खंड स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव गारनपुरा खुर्द, गारनपुरा कलां, छपार जोगियान और रांगडान में आयोजित बैठकों में भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान सदीक डाडम, ब्लॉक प्रधान सुरेश और पूर्व जिला सचिव मनोहर आलमपुर ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि पोर्टल बंदी के चलते पिछले दो माह से पास हो चुके सुविधा फॉर्म की राशि भी वेरिफिकेशन के नाम पर रोकी जा रही है। इससे मजदूरों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों के हक मार रही है और इसके खिलाफ संगठित होकर आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर यूनियन नेता गांव-गांव व शहरी मोहल्लों में लगातार बैठकों का आयोजन कर रहे हैं। बैठकों में अमर सिंह, कृष्ण, जगबीर, हनुमान, बलवान और सत्यवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें