फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएलयू में मनाया जाएगा संविधान दिवस : उपायुक्त

Sun, 24 Nov 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुख्य सचिव विवेक जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिला उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस जिले के विश्वविद्यालय में मनाया जाना है। जिन जिलों में विश्वविद्यालय नहीं है, वहां पर उच्च शैक्षणिक संस्थानों में संविधान दिवस समारोह आयोजित किया जाना है।
विज्ञापन

वीसी के उपरांत डीसी महावीर कौशिक ने कहा देश के लोगों को संविधान के बारे में जागरूक करने के लिए 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए संविधान दिवस के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिला मुख्यालय पर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार 26 नवंबर को संविधान दिवस थीम के साथ जागरूकता समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा और भारतीय संविधान की प्रस्तावना का मूल पाठ भी किया जाएगा।
डीसी ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सामाजिक सहभागिता के साथ आगामी मंगलवार को जिला स्तरीय संविधान दिवस पर जागरूकता समारोह का आयोजन करते हुए भारत सरकार की ओर से दी गई वेबसाइट mybharat.gov.in पर फोटो अपलोड भी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह का सफलता पूर्वक आयोजन करवाना है।
विज्ञापन

इन अवसर पर एसडीएम तोशाम डॉ. अश्विर सिंह नैन, एसडीएम सिवानी विरेंद्र सिंह, एसडीएम लोहारू मनोज कुमार दलाल, सीटीएम विपिन कुमार, डीडीपीओ आशीष कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सुरेन्द्र कौशिक, प्रोफेसर सुरेश मलिक, एआइपीआरओ संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें