फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विधानसभा सीटों के लिए मैदान में उतरे 93 उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन खासी संख्या में उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचे। प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों की भी फौज रही। नामांकन के अंतिम दिन तक चार विधानसभा क्षेत्रों से कुल 93 उम्मीदवार मैदान हैं। वहीं नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी जबकि सात तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। एक ही दिन में चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 68 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

भिवानी, तोशाम, बवानीखेड़ा विधानसभा चुनाव के लिए 25-25 उम्मीदवारों ने नामांकन किया तो लोहारू के लिए 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ नामांकन किया। वहीं अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार भी कार्यकर्ताओं संग बिना किसी शोरगुल के नामांकन करने पहुंचे। जेजेपी से डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, कांग्रेस से अमर सिंह, तोशाम में भाजपा से शशी रंजन परमार, कमला रानी, बवानीखेड़ा से रामकिशन फौजी आदि ने नामांकन किया।
01:15 बजने के इंतजार में आधे घंटे तक बैठे रहे पूर्व विधायक शंकर भारद्वाज
जेजेपी से पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज अपनी पत्नी डॉ. कमला भारद्वाज, अन्य परिजनों और कार्यकर्ताओं संग नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने 01:15 का शुभ मुहूर्त निकलवाया था। वे करीब आधे घंटे पहले ही नामांकन कार्यालय में पहुंच गए। ऐसे में वे वहां लोगों से मिलते, निर्दलीय उम्मीदवारों से मिलते देखे गए। इसके बाद वे वहीं कार्यालय में कुर्सी पर बैठ 01:15 बजे का समय होने का इंतजार करते रहे और शुभ समय पर ही नामांकन किया। बाहर आने के बाद बताया कि हर काम मुहूर्त से ही करते है। उन्होंने किसी भी पार्टी पर बयानबाजी से बचते हुए कहा कि कांग्रेस में भी अच्छे लोग और भाजपा में भी। उनकी कोई मजबूरी रही होगी, जो उसे टिकट नहीं दी। उनका प्रयास जिले का विकास है और विकास के लिए ही वे चुनाव लड़ रहे है। वे रूके हुए विकास कार्यों को पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी भवन अब तक पूरे हो जाने चाहिए थे मगर ऐसा नहीं हो सका। भिवानी हलके की एक-एक समस्या और उनका समाधान उनके टिप्स पर है और इस बारे में पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला से भी बातचीत हुई है। मौका मिला तो भिवानी का विकास कराएंगे।
विज्ञापन

मैं नहीं, तोशाम की जनता लड़ रही चुनाव: किरण चौधरी
तोशाम से निवर्तमान विधायक किरण चौधरी ने समर्थकों के जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंची। नामांकन के बाद किरण चौधरी ने कहा कि वह नहीं बल्कि तोशाम की जनता चुनाव लड़ रही है। तोशाम का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। तोशाम उसका घर है और ये सभी परिवार के सदस्य। उनका प्रयास यहां का विकास करना है और अब तक ऐसा ही करती आई है। भाजपा ने ने चुनाव में 154 वायदे किए थे मगर अब तक एक भी पूरा नहीं किया।
केंद्रीय मंत्री ने कराया पूर्व विधायक शशिरंजन परमार का नामांकन
तोशाम से भाजपा उम्मीदवार शशीरंजन परमार का नामांकन करवाने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक धर्मबीर सिंह पहुंचे। मुकेश गौड़ व अन्य नेता भी नामांकन के दौरान मौजूद रहे। पूर्व विधायक शशीरंजन परमार ने कहा कि तोशाम का विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि तोशाम की जनता इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मनोहर नीतियों, बिना खर्ची-पर्ची दी गई नौकरियों व अन्य योजनाओं के साथ स्वीकृति की मोहर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें