फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जाली करेंसी छापने की साजिश नाकाम, डीआरआई व बहल पुलिस ने युवक को दबोचा

Mon, 10 Feb 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। भारतीय करेंसी के जाली नोट छापने की साजिश को नाकाम करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) और बहल थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को सादुलपुर जंक्शन पर दबोच लिया। टीम ने आरोपी दिनेश कुमार के घर की तलाशी लेकर नकली नोट छापने का सामान भी बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डीआरआई को सूचना मिली थी कि बहल क्षेत्र के गांव का एक युवक जाली नोट छापने के मामले में संलिप्त है। वह 9 फरवरी को अरावली एक्सप्रेस से बांद्रा टर्मिनस मुंबई से सादुलपुर जंक्शन आ रहा है। सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल की मदद से शनिवार रात करीब 11 बजे सादुलपुर जंक्शन पर निगरानी रखी। जैसे ही अरावली एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची , अधिकारियों ने एक युवक को हिरासत में ले लिया और उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उस युवक के होने की पुष्टि की।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जाली करेंसी छापने की साजिश रच रहा था। इसके लिए उसने आरबीआई-भारत स्ट्रिप/ थ्रेड वाले कॉटन पेपर, एक प्रिंटर और लैपटॉप की व्यवस्था कर रखी थी। इस पर डीआरआई टीम ने आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया और बहल थाना पुलिस की मदद से आरोपी के सिरसी गांव स्थित घर की तलाशी ली।
विज्ञापन


पुलिस और डीआरआई अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जब आरोपी दिनेश के सिरसी गांव स्थित घर की तलाशी ली तो वहां से 45 कॉटन पेपर (आरबीआई-भारत थ्रेड / स्ट्रिप वाले), तीन जाली 500 रुपये के नोट, एक अधूरा 500 रुपये का नोट और एक एचपी प्रिंटर बरामद किया गया। डीआरआई अधिकारी सन्नी नमवाल की शिकायत पर बहल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बहल थाना के एसएचओ राधेश्याम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें