बैठक में मौजूद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता।
भिवानी। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत 10 जून को भिवानी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कांग्रेस भवन में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता मनोज चौहान, सेक्रेटरी करेंगे। कार्यक्रम के तहत शाम साढ़े तीन बजे मनोज चौहान द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसके पश्चात शाम चार बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में भिवानी जिले के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने हेतु दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे।
इस संदर्भ में शनिवार को एचपीसीसी भिवानी के ऑब्ज़र्वर अनिल मान ने भिवानी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें संगठन सृजन अभियान व 10 जून के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। अनिल मान ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने की इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और आगामी बैठक में अधिकतम उपस्थिति दर्ज कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें।