फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई और नीट की परीक्षा स्थगित कराने की मांग लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
रोहतक गेट पर परीक्षा के विरोध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस के कार्? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
केंद्र की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई और नीट की परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह के नेतृत्व में रोहतक गेट पर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत सिंह लाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आगामी एक से छह सितंबर तक जेईई व 13 सितंबर को नीट का पेपर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जोकि छात्रों के जीवन के साथ सरासर खिलवाड़ है। प्रदर्शन में परमजीत सिंह, शक्ति गाढ़ा, नवीन धारणबास, अजय पंघाल, मोहित, श्रेष्ठ कौशिक, गौरव, नरेश यादव, विकास भाकर, अनिल कासनी, श्रीकांत, विशाल चौधरी, संदीप पुर, राहुल सारसर, राकेश सैनी, महेश, मानवेंद्र व अर्जुन शामिल थे।
उधर, भिवानी में कांग्रेस हाईकमान के आदेश पर और पूर्व मंत्री किरण चौधरी के आह्वान पर नेट और जेईई की परीक्षा को स्थगित करवाने के लिए भिवानी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। अमर सिंह हलवासिया ने कहा कि करोना के समय परीक्षा लेना उचित नहीं है। भिवानी ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर देवराज मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां हमेशा जनविरोधी ही रही हैं। इस अवसर पर हरि सिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, अशोक ढोला, सुभाष गोलागढ़, नवीन धारवानवास युवा प्रधान, नवीन धमीजा, भीम मुंजाल, अंकित जाखड, बलवान एमसी, रविंद्र खैरे, कैलाश कल्लू, कुलदीप, सोमबीर मेचु, दरिया सिंह, पवन शर्मा, कैप्टन सुरेश तंवर, करतार दिनोद, सुरेंद्र बीडीसी मौजूद थे।

लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें