फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर सवाल उठाती है कांग्रेस : धनखड़

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित   पत्रकार वार्ता को संबोधित करते ओमप्रकाश धनखड़।
विज्ञापन
भिवानी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर चुनावी व्यवस्था को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। सोमवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है और विपक्ष को चुनावी हार का ठीकरा व्यवस्था पर फोड़ने के बजाय जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

धनखड़ ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का रवैया पूरी तरह दोहरा और सुविधावादी है। जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो उसे लोकतांत्रिक व्यवस्था या ईवीएम में कोई खामी नजर नहीं आती लेकिन हारने पर ईवीएम और एसआईआर पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल का जिक्र करते हुए कहा कि जीत मिलने पर कांग्रेस ने व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए जबकि हार के बाद उसी व्यवस्था को चुनौती देने लगती है।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शेखावत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण और जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


नीतियों और संगठन की समीक्षा करे विपक्ष : धनखड़
धनखड़ ने कहा कि जनता मतदान के जरिए राजनीतिक दलों के कामकाज का मूल्यांकन करती है। ऐसे में विपक्ष को ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया पर आरोप लगाने के बजाय अपनी नीतियों, कार्यशैली और संगठन की कमजोरियों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रामक प्रचार और निराधार आरोपों से जनता का भरोसा दोबारा नहीं जीता जा सकता। इसके लिए विपक्ष को जमीनी स्तर पर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें