फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर लंबित पीपीपी से संबंधित सत्यापन कार्य प्राथमिकता से करें पूरा : एडीसी

Wed, 07 May 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से खंडस्तर पर नियुक्त जेड क्रीम के साथ पीपीपी से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। एडीसी ने जेड क्रीम को निर्देश दिए कि पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र से संबंधित सत्यापन कार्य प्राथमिकता से पूरा करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि वेरिफिकेशन में किसी प्रकार की त्रुटि न छोड़े। सभी कॉलम में नाम आदि स्पष्ट व सही ढंग से भरें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि पीपीपी में आय, आयु, व्यवसाय आदि से संबंधित त्रुटियों को ध्यानपूर्वक अपडेट करें। इसमें कोई कोताही न बरतें। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को पारदर्शिता व बिना किसी देरी के सरकार की योजनाओं का लाभ मिलें।
इसी के चलते सरकार की ओर से ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया गया है ताकि लोग घर बैठे सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ ले सकें। इसलिए पीपीपी के कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर वीसी के माध्यम से जिले के सभी जेड क्रीम अधिकारी-कर्मचारी जुड़े।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना : एसडीएम

तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि मॉक ड्रिल सिर्फ एक जागरूकता कार्यक्रम है। लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।
तोशाम प्रशासन और पुलिस ने आपातकालीन स्थिति में लोगों को सावधानियां बरतने के निर्देश देते हुए सामरिक महत्व के संस्थानों पर हमले की स्थिति में सावधानी बरतने के लिए आपातकालीन सेवाओं की जांच व गुणवत्ता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएसपी दलीप सिंह, बीडीपीओ विनोद सांगवान, एसएचओ महाबीर, नायब तहसीलदार संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें