फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पट्टे पर ली गई पूरी जमीन न देने पर सीएम विंडो पर दी शिकायत

Mon, 24 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। गांव देवराला की पंचायती भूमि के पट्टे पर ली गई भूमि की पूरी जमीन न दिए जाने के विरोध में शिकायतकर्ता दलबीर ने सीएम विंडो, तहसीलदार, बीडीपीओ कैरू सहित उच्च अधिकारियों को मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देवराला निवासी बुजुर्ग दलबीर सिंह ने उच्च अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि गांव देवराला में ग्राम पंचायत की पंचायती भूमि को पट्टे पर लेकर खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रहा है। ग्राम पंचायत देवराला की ओर से दो मई को ग्राम पंचायत पंचायती भूमि साढ़े 4 एकड़ की एक साल तक पट्टे पर देने के लिए एक लाख 75 हजार रुपये में बोली लगाई थी। जब उसने जाकर देखा तो पता चला कि मौका पर भूमि केवल तीन एकड़ ही छोड़ी गई है, बाकी भूमि अवैध कब्जा है। उन्होंने सरपंच व ग्राम सचिव पर जानबूझकर भूमि की बोली लगवाने से पहले उसकी पैमाइश नहीं करवाए जाने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें