फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नौवीं व दसवीं के चचेरे भाइयों की पिटाई मामले में अनुशासन अध्यापक व प्राचार्य के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बहल के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले दो चचेरे भाइयों की मंगलवार को विद्यालय के अनुशासन अध्यापक द्वारा पिटाई किए जाने के मामले में बुधवार को बच्चों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपी अनुशासन अध्यापक और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके बच्चों को बिना किसी वजह बेरहमी से पीटा गया जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत दस अक्तूबर को हुई। उस दिन स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों बच्चे बस से घर लौट रहे थे। नौंवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले चचेरे भाइयों का विद्यालय की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र से किसी बात पर विवाद हो गया था। मंगलवार को बस परिचालक ने घटना की जानकारी अनुशासन अध्यापक को दी जिससे गुस्साए अध्यापक ने नौवीं कक्षा के बच्चे को खेल ग्राउंड से और दसवीं कक्षा के बच्चे को कोरिडोर से लेकर कार्यालय में ले जाकर डंडों और थप्पड़ों से पीटा। पिटाई से दोनों विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
बच्चों के पिता ने बहल पुलिस को बताया कि अनुशासन अध्यापक की पिटाई से उनके बेटे व भतीजे को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आरोपी अध्यापक और प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस दोनों पक्षों को तलब कर कर रही जांच
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार के बाद विद्यालय प्रशासन ने परिजनों से सुलह करने का प्रयास किया लेकिन परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग पर डटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें