फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, चार चिकित्सक घायल, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा

विज्ञापन
​भिवानी में बलियाली से सूई मार्ग पर पलटी चिकित्सकों की गाड़ी।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। बलियाली-सूई मार्ग पर बुधवार दोपहर को एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार चार चिकित्सक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

कार में सवार पशु चिकित्सक डॉ. विजय सनसनवाल ने बताया कि वह, डॉ. उमाकांत, डॉ. साक्षी और पूनम रानी बलियाली से भिवानी की ओर आ रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से करीब चार फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे में चारों चिकित्सक चोटिल हो गए। राहगीरों और एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें