फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कमेटी गठित, महंत गुमानदास से चुनाव लड़ने पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भावी उम्मीदवारों की लंबी लाइन देखते हुए कस्बे के डेरा बाबा जरनानाथ में सर्व समाज की पंचायत हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए महंत गुमानदास महाराज का नाम चर्चा में रहा। इस दौरान कमेटी का गठन किया गया है। महंत से बात कर व सर्व समाज की राय लेकर नाम फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल भावी उम्मीदवारों की राय ली गई है। बैठक में मौजूद सभी भावी उम्मीदवारों ने पंचायत के फैसले के साथ जाने पर सहमति जता दी है। इससे यह तो साफ हो गया कि महंत गुमानदास महाराज चुनावों में अध्यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं। इस बारे में कमेटी महंत से विचार कर आगे का फैसला लेगी। गौरतलब है कि कस्बे में अध्यक्ष पद के 20 से 25 भावी उम्मीदवार हैं। इस कारण आपसी खींचतान को खत्म करने के लिए किसी एक चेहरे पर सहमति जताने के लिए बैठक की गई।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि महंत को राजनीति के चक्कर में नहीं आना चाहिए। इस संबंध में अगले एक से दो दिन में सर्व समाज के लोग महंत से मिल कर आगामी प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस अवसर पर जगदंबा महता, दिलबाग भाकर, सतपाल शर्मा, हिम्मत तवंर, बच्चन तवंर, ज्ञान गुलाटी, मैनपाल कौशिक, मोहित यादव, संजय महता, उमेश भारद्वाज, सतबीर तवंर, सुंदर अत्री, बच्चन तवंर, नवीन गक्खड़ आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें