फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, धुंध से फसलों में मिल रहा फायदा

Thu, 02 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी है। वही धुंध से फसलों में फायदा मिल रहा है। इसकी वजह से दृश्यता भी 30 मीटर तक बनी रही वहीं सरसों और गेहूं की फसल में भी फायदा मिलेगा। वीरवार को भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक नीचे गिरा। लगातार चौथे दिन भी दिन के समय कुछ क्षणों के लिए ही धूप निकली।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं की वजह से शहर की सड़कों पर भी सन्नाटा छाया रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ देवीलाल ने बताया कि इस समय मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है। गेहूं की बढ़वार के लिए तापमान नीचे जाना जरूरी है। भिवानी में ओलावृष्टि से ही ठिठुरन का असर देखा जा रहा है।
भिवानी जिले में साढ़े सात लाख एकड़ भूमि पर रबी सीजन में फसल बिजाई हो चुकी है। अधिकांश किसानों ने रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं और सरसों की बिजाई की है। किसानों के खेतों में सरसों की फसल में पीले फूल आ चुके हैं। जिसमें अभी दाना बनना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुरारीलाल का कहना है कि इस समय फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। क्योंकि पौधों की बढ़वार के लिए ऐसा मौसम और तापमान जरूरी है। सुबह धुंध और दोपहर में कुछ क्षण के लिए हल्की धूप निकली। ठिठुरन की वजह से शहर के बाजारों में भी सन्नाटा रहा। वहीं लोग भी घरों के अंदर दुबके रहे।
विज्ञापन

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
02 जनवरी 12.0 7.0
01 जनवरी 16.0 7.0
31 दिसंबर 14.0 6.7
30 दिसंबर 11.7 8.5
29 दिसंबर 16.3 8.9
28 दिसंबर 15.3 13.0
27 दिसंबर 18.0 11.9
26 दिसंबर 19.0 8.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें