फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ब्राह्मण समाज ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने का लिया निर्णय

Thu, 02 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के कोट रोड स्थित कार्यालय में वीरवार को ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सुनील शर्मा व विजय खरकिया ने की। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सुनील ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की गर्त में बुरी तरह से फंसती जा रही है। इसके चलते युवाओं का स्वर्णिम भविष्य भी बर्बादी की कगार की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में अब यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह इस नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान चलाए तथा युवाओं को इसे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि यदि समाज ने मिल-जुलकर इस समस्या के समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो इसके और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के साथ आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ेगी, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा होगा। इसीलिए वे ब्राह्मण समाज से आह्वान करते है कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाए तथा लोगों को इसके दुष्प्रभाव बताते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित सभी ने आश्वासन दिया कि वे घर-घर जाकर नशा मुक्ति अभियान का संदेश देंगे और समाज को नशा मुक्त बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अनिल, आशुतोष शर्मा, सुरेश शर्मा, रोहताश शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, शुभम शर्मा, विनोद धारेडू, कुलभूषण शर्मा, दीपक, महेंद्र ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें