फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.3 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चों में खुशी

विज्ञापन
02 फोटो खेतो में फसलो पर जमा कोहरा। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी गिरकर 14.4 डिग्री दर्ज किया। दोपहर में धूप खिली मगर ठंड से राहत नहीं मिली। रात को घना कोहरा रहा। रविवार सुबह मौसम साफ रहा मगर शीतलहर के प्रकोप से लोग परेशान रहे। सरकार की ओर से 30 और 31 दिसंबर को स्कूली बच्चों की छुट्टियां घोषित किए जाने से बच्चों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री था, जो रविवार को 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया था और रविवार को यह 14.4 डिग्री पहुंच गया। दोपहर एक बजे तक पूरा जिला शीतलहर की चपेट में रहा। एक बजे के बाद धूप खिली तो लोगों ने थोड़ी राहत ली मगर चार बजने के साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। हालात ये रहे कि दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर के समय भी सड़क किनारों पर लोगों को अलाव तापते देखा गया। तापमान में बनी ठंडक फसलों के लिए बेहतर है मगर किसानों को पाला गिरने की भी चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि मौसम कितना भी ठंडा रहे बस पाला न पड़े।
छुट्टियों से खुशी : जैसे ही सरकार की ओर से सर्दी को देखते हुए 30 और 31 दिसंबर की सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली। दिनभर छुट्टी संबंधित सूचनाएं व्हाट्सएप के एक से दूसरे ग्रुप में फारवर्ड होती रही।
विज्ञापन

30 और 31 दिसंबर की अत्यधिक ठंड के कारण छुट्टी की गई है। कुछ स्कूल संचालकों के फोन उनके पास आए थे कि बच्चों को सर्दियों की छुट्टियों का होम वर्क नहीं दिया है। ऐसे में उन्हें कहा था कि बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर होम वर्क दे दे। इसके अलावा हम भी प्लान बना रहे है कि अभिभावकों के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी होम वर्क दिया जाए।
विज्ञापन

- अजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें