फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली तो पार्कों में बच्चों ने की मस्ती

विज्ञापन
पार्क में धूप का आनंद उठाते बच्चे व बुजुर्ग महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तीन दिन तक मौसम मेें घनी धुंध छाई रहने के बाद वीरवार को मौसम साफ हुआ और सुबह नौ बजे ही धूप खिल गई। धूप निकलने से लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत महसूस की। वहीं फसलों के लिए भी इस मौसम को फायदेमंद बताया जा रहा है। हालांकि दिनभर ठंडी हवाओं की वजह से तापमान पर ज्यादा असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 18.7 व न्यूनतम 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री था और न्यूनतम 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। धूप खिलने के बावजूद भी ठंडी हवाओं ने तापमान को स्थिर बनाए रखा। धूप निकलने के बाद बच्चे भी पार्कों के अंदर मौज मस्ती करते दिखाई दिए। वहीं बुजुर्ग भी घरों से बाहर व पार्कों में धूप का आनंद लेते देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम में अभी इस तरह के उतार चढ़ाव आते रहेंगे। हलकी बूंदाबांदी की भी संभावनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें