फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात का तापमान 6.4 डिग्री पहुंचा, दिन में भी कांपते रहे लोग

विज्ञापन
सुबह कोहरे के बीच अपने गंतव्य को जाते हुए वाहन चालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में दिन व रात में गिरावट आने के साथ ही ठंड और बढ़ गई। इस कारण से लोग न सिर्फ रात को बल्कि दिन में ठंड से कांपते रहे। सोमवार को दिन का तापमान 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

सोमवार को भी सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इस कारण से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह 9 बजे तक मौसम साफ हो गया और सूर्य ने भी दर्शन दे दिए। मगर बर्फीली हवाओं के कारण धूप में भी ठंड का असर होता रहा। दिन ढलने के साथ ही मौसम में ठंड फिर से बढ़ गई। देर शाम लोग बाजारों में अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें