फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाई रही धुंध, कांपते रहे लोग, दृश्यता रही शून्य

विज्ञापन
01ए फोटो हांसी रोड पर कोहरे के बीच लाइटों के सहारे अपने गतंव्य को बढ़ते वाहन चालक। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिनभर धूप नहीं खिली और आसमान में कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री तक गिर गया वहीं अधिकतम तापमान भी 12.6 डिग्री तक गिर गया। ठंड का आलम यह रहा कि दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए और कोहरा छाया रहा। रात करीब 11 बजे तो दृश्यता शून्य रही। हालांकि सोमवार सुबह दृश्यता पांच मीटर तक रही। दिनभर अलाव ही सर्दी से बचने का एक मात्र सहारा रहा।
विज्ञापन

पिछले करीब 12 दिन से चल रही शीतलहर सोमवार को गंभीर नजर आई। तेज शीतलहर का प्रकोप आम जनजीवन पर साफ दिखा। दोपहर एक बजे तक भी घना कोहरा छाया रहा। दोपहर के दो घंटे में कोहरा कुछ कम हुआ मगर चार बजे के बाद फिर से कोहरा गहराने लगा। शाम सात बजे तक तो कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा था। कोहरे और ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। बाजारों में सड़कें सुनसान रही और दुकानदारों को भी अलाव तापते देखा गया।
कोहरा लोगों के लिए आफत बना। रात 11 बजे ही हालात ऐसे हो गए थे कि दृश्यता शून्य रही और वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। सुबह करीब आठ बजे तक ऐसी ही स्थिति रही। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को धुंध से थोड़ी राहत मिली। कोहरे और बढ़ी ठंड से आम जनजीवन भले ही प्रभावित नजर आया हो, मगर फसलों के लिए मौसम बेहतर है। किसानों का कहना है कि कोहरा इसी तरह रहा और ओस पड़ती रही तो उन्हें सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस पाला न पड़े। पाला फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा।
विज्ञापन

उधर कई हिस्सों में रात भर गुल रही बिजली : कड़ाके की ठंड में बिजली निगम के उपकरण भी जवाब देने लगे हैं। अत्यधिक ठंड की वजह से बिजली का लोड भी बढ़ गया है। इस वजह से शहर के कई हिस्सों में बिजली ट्रांसफार्मर में फ्यूज उड़ने जैसी समस्याएं आई और कई इलाकों की रात भर बिजली गुल रही। निगम के कर्मचारियों के समक्ष भी शिकायतें दर्ज कराई गई, मगर रात को ठिठुरती ठंड में सभी शिकायतों का निवारण नहीं हुआ और शहरवासी ठिठुरती ठंड में ठिठुरते रहे। निगम अधिकारियों का मानना है कि कड़ाके की ठंड के दौरान लोग घरों के अंदर रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे अनावश्यक लोड बिजली ट्रांसफार्मर पर बढ़ जाता है। इसी वजह से ट्रांसफार्मर ट्रिप करने व फ्यूज उड़ने जैसी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें