फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे अनाज पोषक अनुसंधान केंद्र से बढ़ेगी किसानों की आय : जेपी दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गांव गोकुलपुरा में स्थापित मोटे अनाज पोषक अनुसंधान केंद्र से किसानों की आय में वृद्धि होगी और क्षेत्र में समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 23 मार्च को हिसार में आयोजित कृषि मेले के दौरान इस अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया है। यह केंद्र चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की राज्यस्तरीय परियोजना है जिसका शिलान्यास उन्होंने स्वयं किया था। उनके प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार रूप मिला है। जेपी दलाल ने बताया कि करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अनुसंधान केंद्र 64 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसके माध्यम से किसानों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्नत व नई किस्मों के विकास पर विशेष कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र में मोटे अनाज की प्रोसेसिंग कर विभिन्न उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। बाजरा सहित अन्य मोटे अनाजों से बिस्किट व अन्य मूल्यवर्धित उत्पाद बनाकर बाजार में उपलब्ध करवाए जाएंगे जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें