फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवानीखेड़ा सामान्य अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण, 80 फीसदी कर्मचारी मिले गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल का सीएमओ रघुवीर शांडिल्य ने मंगलवार सुबह औचक निरीक्षण किया। जिस समय सीएमओ सामान्य अस्पताल में पहुंचे उस समय 80 प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। सीएमओ ने पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। कई खामियां मिली जिनको सीएमओ ने एक सप्ताह के अंदर दूर करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ ने नदारद सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सीएमओ करीब पौने आठ बजे अस्पताल पहुंचे तो ओपीडी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जैसे ही उन्होंने अस्पताल में प्रवेश किया, अस्पताल में मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल ऑफिस में रखवा दिए ताकि वो किसी अन्य कर्मचारी को इसकी सूचना न दे सके। इसका परिणाम भी सामने आया और 80 प्रतिशत कर्मचारी सही समय पर सामान्य अस्पताल में नहीं पहुंचे। जिनको स्पष्टीकरण के आदेश विभाग द्वारा जारी कर दिए गए। वहीं उनके द्वारा सामान्य अस्पताल में मिली खामियों को भी एक सप्ताह में दूर करने के आदेश दिए है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि आमजन को सभी स्वास्थ्य सेवाओं का सुलभ लाभ मिले। इसके लिए ही औचक निरीक्षण किया गया है और आगे भी इसी कार्रवाई होती रहेगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि पुरानी बिल्डिंग में प्रशासनिक कार्य करें और नए भवन में मरीजों को दाखिल करें। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

-----------
मंगलवार सुबह बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल का रूटीन निरीक्षण किया गया। अस्पताल में छोटी- मोटी खामियां मिली, जिन्हें दूर करने के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, चीफ मेडिकल ऑफिसर, भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें