फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ट्रक चालक पर किया 92 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शनिवार सुबह शहर से गुजरने वाले 22 ट्रकों की जांच की। जांच में सामने आया कि एक ट्रक चालक ने माल पहुंचाने में एक दिन की देरी की। जिस पर उसे 92 हजार रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा के नेतृत्व में मिनी बाईपास रोहतक रोड पर पहुंचा। जीएसटी इंस्पेक्टर पवन कुमार को साथ लेकर यहां से गुजरने वाले माल से लदे भारी वाहनों की जांच की गई। जांच अभियान दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चला। अभियान के दौरान 22 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 21 के कागजात पूरे मिले। वालपुट्टी से भरे एक ट्रक की जांच की तो उसके कागजात तो पूरे मिले, मगर जीएसटी के नियम समय पर माल पहुंचाने या समस्या आने पर तिथि अपडेट कराने में चूक हुई। राजस्थान के नीमराना से चला ट्रक 12 फरवरी को बहल पहुंचना था। इसे पहुंचने में एक दिन की देरी हुई। कागजात में यह अपडेट नहीं होने के कारण ट्रक पर 92 हजार रुपये जुर्माना किया गया। बताया जाता है कि रास्ते में ट्रक खराब हो गया था। चालक ने इसकी सूचना ट्रांसपोर्ट कंपनी को दी, मगर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने आगे कार्रवाई नहीं की। जिस कारण बिल अपडेट नहीं हुआ। जांच अभियान में एसआई सुनील कुमार, एसआई अनूप कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें