फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बंद मकान के ताले तोड़कर चोर ले उड़े तीन लाख की नकदी और आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव राजपुरा खरकड़ी में दिन दहाड़े एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर तीन लाख की नकदी और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए। चोरी की इस वारदात की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी गई है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी का मुआयना किया और इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव राजपुरा खरकड़ी निवासी एडवोकेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह वह जिला न्यायालय परिसर के अधिवक्ता चैंबर्स में आ गया था। उसकी पत्नी टीचर है, जो दिनोद गेट के एक निजी स्कूल में गई थी। इस दौरान उनका मकान बंद था। जब उसकी पत्नी दोपहर बाद तीन बजे घर पहुंची तो ताले और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। पत्नी ने इसकी फोन पर सूचना उसे दी। जितेंद्र ने बताया कि चोर उसकी अलमारी के लॉकर में रखे हुए तीन लाख रुपये की नकदी और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घर के अंदर सामान भी चोरों ने बिखेर रखा था, इसलिए चोर कीमती घरेलू सामान पर भी हाथ साफ कर गए। चोरी की इस वारदात पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और फिर जितेंद्र की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें